
कोलकाता : मिथिला विकास युवा मोर्चा की ओर से आयोजित अखंड रामायण (श्रीराम चरित्र मानस) पाठ की शुरुआत शनिवार सुबह हुई। ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ की गूंज भी खूब रही। मध्य कोलकाता के रुपचंद्र राय स्ट्रीट में चल रहे अखंड रामायण पाठ का समापन रविवार को होगा। संस्था के अध्यक्ष नवीन झा व मीडिया प्रभारी अजय कुमार झा ने बताया कि उक्त धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान अशोक ओझा हैं। आज कई जानेमाने लोगों ने बतौर अतिथि आयोजन स्थल पहुंचे और सस्वर रामायण पाठ भी किया।