
जोड़ासांको के मछुआ फल मंडी की घटना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : चोर के संदेह में एक व्यक्ति की जमकर पिटायी कर दी गयी। घटना जोडासांको थानांतर्गत मछुआ फल मंडी इलाके की है। घायल व्यक्ति का नाम मो. मुख्तार है। वह हावड़ा के टिकियापाड़ा का रहनेवाला है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में फरार अन्य 6 लोगों की तलाश कर रही है।