
नदिया : हांसखाली थाना अंतर्गत सूर्यपुर ग्राम से एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। उसका नाम जादव मंडल (57) बताया गया है। जादव का भतीजा भवेश मंडल पंचायत सदस्य है। भवेश का आरोप है कि राजनीतिक कारणों से उसके चाचा की पीट-पीट हत्या कर दी गयी है। उसके गले में एक फंदा भी था। घटनास्थल की छानबीन के बाद पुलिस का अनुमान है कि कुछ लोगों ने मिलकर जादव के साथ पहले मारपीट की थी और फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। यह बात भी सामने आयी है कि खेती की जमीन को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद था अतः संभव है कि इसके पीछे वे लोग भी हों। फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।