
कोलकाता : राज्यभर में प्रशासनिक स्तर पर योजना-परियोजनाओं की कार्यगति कैसी है, इसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद जिलों का दौरा कर खोज-खबर लेती रही हैं। हाल ही में ममता बनर्जी मिदनापुर और झाड़ग्राम दौरे पर गयी थीं। अब उनका अगला जिला दौरा पुरुलिया और बांकुड़ा है। नवान्न सूत्रों की माने तो 31 मई को ममता बनर्जी पुरुलिया जा सकती हैं। वहां सीएम कर्मी सभा कर प्रशासनिक बैठक कर सकती हैं। उसके अगले दिन ममता बांकुड़ा जाकर वहां कर्मी सभा को संबोधित कर सकती हैं। जानकारों की माने तो आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए ममता बनर्जी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहां सीएम अपने कर्मियों को संबोधित कर पार्टी की स्थितियों तथा आगामी रणनीति से अवगत कराएंगी।