कोलकाता : राज्य के पूर्व मंत्री और तृणमूल के पूर्व महासचिव पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके विधानसभा क्षेत्र बेहला पश्चिम में जाएंगी। पार्टी सूत्रों की माने तो आज शाम बेहला मेंटन में ममता बनर्जी के जाने की बात है। यहां हर साल रात 12 बजे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडाेत्तोलन किया जाता है। हालांकि ममता बनर्जी का कार्यक्रम शाम का है। चर्चा इस बात पर है कि यहां दीदी क्या संदेश देंगी। यहां हम बताते चलें कि 2019 में यहां आयोजित कार्यक्रम में पार्थ चटर्जी के साथ ममता बनर्जी उपस्थित थीं। इस बार की परिस्थितियां काफी अलग हैं, आज पार्थ चटर्जी न तो मंत्री हैं और न ही पार्टी के किसी पद पर हैं। ईडी द्वारा उन्हें एसएससी स्कैम में गिरफ्तार किया गया है। ऐसी स्थिति में ममता का संदेश बेहला पश्चिम की जनता और वहां के सांगठनिक नेताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आज पार्थ के विधानसभा क्षेत्र बेहला पश्चिम जाएंगी ममता
Visited 108 times, 1 visit(s) today