
कोलकाता : ममता बनर्जी ने मां संतोषी के नाम का 16 शुक्रवार का व्रत किया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी तथा बताया कि सिंगुर में किसान आंदोलन के दौरान मैंने मां संतोषी से मान्यता मांगी थी कि अगर किसानों का उनका अधिकार मिल जाता है तो वह मां संतोषी का मंदिर बानवाएंगी। सिंगुर किसानों को जमीन मिलने के बाद ममता ने सिंगुर में ही मां संतोषी का मंदिर तैयार करवाया है। आज उस मंदिर में ममता ने पूजा की तथा 16 शुक्रवार के व्रत का उद्यापन किया। ममता के साथ उनकी दोनों भाभी लता और कल्पना भी मां संतोषी की पूजा करने सिंगुर आयी थी।