
अलीपुरदुआर : उत्तर बंगाल में भाजपा को मिली अधिक सीटों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि इतना कुछ करने के बावजूद अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, बालूरघाट व दक्षिण दिनाजपुर में बहुत सारी सीटें बीजेपी को मिली हैं लेकिन इन जिलों के लिए भाजपा ने क्या किया है। भाजपा ने डुआर्स के बंद चाय बागानों को खोलने का वादा किया था लेकिन आज तक उन्हें नहीं खोला गया। ऊपर से गैस सिलेंडर का दाम 500 रुपये बढ़ा दिया गया। भाजपा ने सिर्फ लोगों को झूठा आश्वासन देकर घपला किया है। सभा को संबोधित करते हुए अलग राज्य गोरखालैंड के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा एक समय भाजपा ने कहा था कि गोरखालैंड का गठन किया जायेगा। पहाड़ समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ।