ट्वीट कर जनता से पूछी उनकी राय
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : आजादी की 75वीं वर्षागांठ पर हर घर तिरंगा को लेकर चलाए जा रहे ट्रेंड के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्विटर पर अपना डीपी बदल दिया है। डीपी बदलने के साथ ही ममता ने भारत क्या है उसका मतलब लोगों को बताया तथा जनता से इस बारे में उनकी राय पूछी।
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “भारत… जहां मतभेदों के बावजूद विविधता पनपती है। भारत… जहां विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लोग शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में हैं। भारत… जहां लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के अधिकारों की रक्षा की जाती है। हां, यह हमारा भारत है ! क्या हम सभी इस खूबसूरत विविध भूमि के गौरवान्वित लोग नहीं हैं ? हमारे लिए भारत का मतलब एकता है। लेकिन, हमारे विचार अलग-अलग हैं। फिर मेरे साथी भारतीयों, इस महान राष्ट्र के लिए आपका क्या विचार है ?”
मालूम हो कि इस अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर-घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगभग केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर मुखर रही हैं। इस बीच ट्विटर का डीपी बदलने के साथ ही बताया कि उनकी नजर में भारत का मतलब क्या है।
ममता ने बदला ट्विटर डीपी, लोगों को बताया क्या है भारत
Visited 61 times, 1 visit(s) today