
– महाराष्ट्र के 5 पर्यटकों की मौत
सिलीगुड़ी: सिक्किम के चुंगथांग थाना क्षेत्र के खेडुंग के पास एस के 03 जे 0551 नंबर की वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 5 पर्यटकों सहित चालक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है रविवार सुबह घटना की पुष्टि की गई। सुबह से ही बचाव कार्य चल रहा है। जानकारी मिली है कि अब तक सिक्किम पुलिस खाई से 5 शवों को बरामद कर चुकी है।