
कोलकाता : शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी के अधिकारियों की नजर अब राज्य के विभिन्न जिलों में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की बेनामी संपत्ति पर है। एसएससी भ्रष्टाचार मामले में इस बार जिले में ईडी के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। ईडी के अधिकारी बीरभूम जिले के पत्थर कारोबारी तुलु मंडल और मुक्ता शेख की घर की तलाशी ले रहे हैं। ईडी के अधिकारियों के साथ केंद्रीय बल भी हैं। तुलु मंडल सिउरी में पत्थर का कारोबार है। ज्ञात हो कि तुलु मंडल क्षेत्र में टीएमसी के नेता अनुव्रत मंडल का करीबी माना जाता है। अनुव्रत मंडल और तुलु मंडल को कई जगह एक साथ देखा गया था। बुधवार सुबह साल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स से ईडी की 6 गाड़ियां निकलीं। सूत्रों के मुताबिक ईडी बीरभूम, उत्तर 24 परगना जैसे जिलों पर रेड की योजना है।