
हुगलीः मगरा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी के कलीतल्ल्ला इलाके में एक 10 वर्षीय छात्रा के साथ उसका ट्यूशन टीचर ही छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ के आरोप में ट्यूशन मास्टर को मगरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। ट्यूशन मास्टर का नाम शुभो दास है। उसकी उम्र लगभग 42 वर्ष है। वह अशोकनगर के प्रफुल्ल नागर का बासिंदा है। त्रिवेणी कालीतल्ला बासुदेवपुर मजूमदारपल्ली इलाके मे घर किराए पर लेकर ट्यूशन पढ़ाता है। वहीं उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया। ट्यूशन मास्टर को आरोप के आधार पर सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।