30-40 कि.मी. की तेज रफ्तार से चली हवाएं
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाताः अचानक बदले मौसम के बाद महानगर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में गिरावट आई है। इससे पहले रविवार की अपराह्न महानगर के साथ ही आस-पास के जिलों में आंधी और गर्जना के साथ बारिश से मौसम बदल गया। महानगर में हुई रिमझिम बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। इससे महानगर के लोगों को काफी राहत मिली। गरज चमक के साथ महानगर में तेज हवाएं भी चलीं। अलीपुर मौसम विभाग की मानें तो करीब 30-40 कि.मी. की तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। आसमान में बादल छाए रहे। इससे पहले लोगों को सुबह गर्मी का सामना करना पड़ा। हाल के दिनों में तापमान में वृद्धि से लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अचानक मौसम में हुए परिवर्तन से लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले रविवार को झाड़ग्राम, मिदनापुर, हुगली, हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना सहित विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश हुई।
कुछ जगहों के तापमान
क्षेत्र- अधिकतम- न्यूनतम
कोलकाता- 35- 27.5
मिदनापुर- 34-26.3
पुरुलिया- 35.3-24.1
आसनसोल- 32.4-22.8
दार्जिलिंग- 18.4-11.4
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में)
गरज के साथ बारिश से बदला मौसम
Visited 397 times, 1 visit(s) today