कोलकाता : मां की डांट सुनकर बेहला थानांतर्गत पर्णश्री इलाके में सुदेशना भौमिक नामक एक युवती ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसका शव उसके कमरे में लटकता हुआ मिला। बताया जाता है कि कोविड में उसके पिता की मौत हो गयी थी। 21 वर्षीया सुदेशना न्यू अलीपुर कॉलेज में जूलॉजी की पढ़ाई कर रही थी। हालांकि, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक आवाज देने के बाद भी सुदेशना का कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलते ही सुदेशना का शव कमरे के अंदर की सीलिंग से लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सुदेशना का शव विद्यासागर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मां व सुदेशना के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि घरवाले इस मामले को लेकर मुंह नहीं खोलना चाहते हैं। पुलिस मृतक छात्रा सुदेशना के परिजनों से पूछताछ कर रही है कि घटना कैसे हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार की रात लड़की का अपनी मां से पहले कुछ बातचीत हो रही थी तभी अचानक विवाद हो गया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवती और मां के बीच कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मां की डांट सुनकर बेहला में युवती ने की आत्महत्या
Visited 121 times, 1 visit(s) today