
कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर घटी 4 घटनाओं में 1.2 करोड़ की कीमत का सोना बरामद किया गया है। हाल की घटनाओं में पहली घटना में शनिवार को दुबई से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे दो यात्रियों के पास से 539 ग्राम सोना बरामद किया गया। एयरपोर्ट पर कार्यरत कस्टम्स की एआई यूनिट ने विदेशों से आये 2 यात्रियों के पास से 40 लाख का सोना बरामद किया है। इनमें सोने की चेन व रेडियम के धातु बरामद किये गये। इनमें से एक यात्री ने इसे जूते में छिपा कर रखा था। वहीं शुक्रवार को 50 लाख का सोना बरामद किया गया है। इस मामले में 4 यात्रियों को भी पकड़ा गया था। कुल 964 ग्राम सोना बरामद किया गया है। इन यात्रियों ने इसे इनर वियर में छिपाकर रखा था। वहीं एक अन्य घटना में 30 लाख की कीमत का सोना बरामद किया गया है। इसे स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी – 743 विमान से बरामद किया गया है।