
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाताः महानगर में सरस्वती पूजा से पहले ही सर्दी गायब हो गई है। शनिवार को महानगर में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गई है। अलीपुर मौसम विभाग की मानें तो जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, यह थोड़ा और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने सुबह हल्के कोहरे के बावजूद सुबह आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अगले कुछ दिनों तक सुबह या रात में हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दिन भर पारा चढ़ता रहेगा। आमतौर पर बंगाल में सरस्वती पूजा तक सर्दी का असर रहता है। लेकिन इस बात पर संदेह है कि इस बार महानगर में इसे कितना महसूस किया जाएगा। हालांकि जिलों में अभी भी सर्दी का असर जारी है। कुछ और दिनों तक जिलों में सर्दी बरकरार रहने के आसार हैं। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा दोपहर में धूप खिली रहेगी। दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की भी उम्मीद है।
तापमान पर एक नजर
क्षेत्र- अधिकतम- न्यूनतम
कोलकाता- 30.4- 17.7
आसनसोल- 29.9- 13.8
कूचबिहार- 28.6- 11.2
जलपाईगुड़ी- 29.0- 13.0
सिलीगुड़ी- 28.2- 12.8
मालदह- 28.3- 16.9
दार्जिलिंग- 12.5- 7.5
(नोटः तापमान डिग्री सेल्सियस में)