
कोलकाता : प्रेम मिलन (कोलकाता) ने रविवार को गोविंदराम गोयल चरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुलक नेत्र ओपरेशन का आयोजन किया। सचिव चंद्रकांत सराफ ने कहा कि कहा कि 60 नेत्र रोगियों का नेत्र ओपरेशन डॉक्टर शुभ्रो घोषाल ने नेत्र रोगियों की तकनीक जानकार रेनु सिंह के सहयोग से किया। साथ ही साथ 12 लोगों के नेत्रों मे लेज़र भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कृष्ण कुमार मुंध्रा, राजकुमार बागला, संतोष सिंघानिया, मनोज जयसवाल, सम्रेश दे, अशोक शर्मा, कल्याण घोष, आकाश सिंह, मुकेश सिंह का सहयोग रहा।