सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाताः जाने-माने चित्रकार वसीम कपूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। उनका जन्म 3 जनवरी, 1951 को लखनऊ में हुआ था, लेकिन उनका गृहनगर कोलकाता था। कपूर ने 1971 में कलकत्ता के इंडियन कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड ड्राफ्ट्समैनशिप से फाइन आर्टस में प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा किया था। उनके निधन से पेंटिंग्स के साथ ही साथ कला जगत में शोक की लहर है। उनके परिवार में उनके दो भाई, उनकी भाभी और भतीजी हैं। सुबह करीब 11.30 बजे मध्य कोलकाता में उनके आवास पर उनका निधन हुआ। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछली रात भी सक्रिय थे।
राज्य के परिवहन मंत्री व कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने वसीम कपूर के निधन पर शोक जताया है। वह उनके घर पहुंचे व परिवार को ढांढस बंधाया। फिरहाद ने कहा कि वसीम कपूर के रूप में एक और किंवदंती का निधन हो गया। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।
मशहूर पेंटर वसीम कपूर पहुंचे मंत्री फिरहाद हकीम के घर
Visited 67 times, 1 visit(s) today