सदस्य ग्रहण अभियान भी शुरू
सन्मार्ग संवाददाता
मेघालय : तृणमूल कांग्रेस अब उत्तर पूर्व के राज्यों पर जोर दे रही है। असम, त्रिपुरा के बाद अब मेघालय में तृणमूल संगठन की मजबूती पर जाेर दे रही है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी बुधवार को मेघालय में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ पार्टी नेताओं के साथ उन्होंने बैठक भी की। वहीं सदस्य ग्रहण अभियान भी शुरू कर दिया गया है। पार्टी की तरफ से विशेष रूप से जोर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मेघालय में जल्द चुनाव होने वाले है। अभिषेक ने कहा कि हमलोग जनता के लिए है और आगे भी जनता के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने सदस्यता ग्रहन अभियान शुरू कर दिया है। हर घर हमलोग जायेंगे। कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई जारी रखेंगे। इस दुर्नीतिग्रस्त सरकार को हटाकर रहेंगे। मेघालय में तृणमूल की सदस्य होने के लिए इस नम्बर पर फोन किया जा सकता है – 9687796877
मेघालय में संगठन पर जोर, नये कार्यालय का अभिषेक ने किया उद्घाटन
Visited 81 times, 1 visit(s) today