कोलकाता : आखिरकार ईस्टबंगाल की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हस्तक्षेप के बाद कर लिया गया। अब ईस्ट बंगाल का इंवेस्टर इमामी समूह होगा। बुधवार को नवान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईस्टबंगाल और इमामी समूह के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जानकारी के अनुसार इमामी ग्रुप लाल-पीले इंवेस्टर के तौर पर आ रहा है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की। जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी की मध्यस्थता के बाद ही इमामी समूह ने ईस्ट बंगाल का इंवेस्टर बनने की हामी भरी है। सीएम ने कहा कि दोनों पक्षों के साथ हमने चाय पी है। दोनों पक्ष सहमत हैं। ईस्ट बंगाल की तरफ से देवव्रत सरकार ने बताया कि ईस्ट बंगाल को आईएसएल खेलने में समस्या हो रही थी जो अब नहीं होगी। इमामी समूह ने भी सीएम की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा धन्यवाद कहा। साथ ही उम्मीद जतायी है कि आगामी दिनों में ईस्ट बंगाल क्लब इमामी के सहयोग से सफलता के कदम चूमेगा।
सीएम के हस्तक्षेप से सुलझा ईस्ट बंगाल का मसला, इंवेस्टर बना इमामी ग्रुप
Visited 82 times, 1 visit(s) today