
कोलकाता: काल वैशाखी के कारण अंडाल(दुर्गापुर) एयरपोर्ट पर विमान के खराब लैंडिंग के कारण कई यात्री घायल हुए। घटना को लेकर एयरपोर्ट पर हलचल मच गई। सूत्रों के मुताबिक उक्त विमान मुंबई से दुर्गापुर आ रहा था। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्परतापूर्वक घायल यात्रियों के चिकित्सा की व्यवस्था की।