
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी। इसमें पश्चिम बंगाल से 5 नेताओं के नाम शामिल हैं। पश्चिम बंगाल से भाजपा के स्टार प्रचारकों में दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, लॉकेट चटर्जी, रूपा गांगुली व केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के प्रभारी व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।