
हर 7 मिनट पर ट्रेन, पुरुषों के लिए मात्र 4 घंटे ही लगेंगे ई-पास
कोलकाता : नये साल पर आज से मेट्रो रेलवे की परिसेवा अब स्वाभाविक हो गयी है। मेट्रो रेलवे के जीएम मनोज जोशी ने सन्मार्ग को बताया कि मेट्रो की नयी निर्देशिका के अनुसार नये साल पर मेट्रो की संख्या बढ़ गयी है, साथ ही ई पास का उपयोग भी कम होनेवाला है। उन्होंने कहा कि नये साल पर पुरुषों को ई पास का इस्तेमाल मात्र 4 घंटा ही करना होगा। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तथा शाम को 5 बजे से 7 बजे के बीच। वहीं महिला, 15 साल से नीचे बच्चे एवं वृद्धों के लिए ई पास की आवश्यकता नहीं है। केवल स्मार्ट कार्ड के जरिये ही सफर कर पायेंगे। इसके साथ ही सोमवार से मेट्रो की संख्या में 12 अतिरिक्त मेट्रो को जोड़ते हुए 216 से 228 कर दी जाएगी। दमदम से पहली ट्रेन सुबह 7 बजे और नोआपाड़ा से 7.09 बजे छूटेगी। अंतिम परिसेवा कवि सुभाष व दमदम से रात 9.30 बजे एवं नोआपाड़ा से रात 9.25 बजे छूटेगी। अप लाइन में सुबह 9 से शाम 7.05 बजे के बीच 7 मिनट के अंतराल में ट्रेनें छूटेंगी। डाउन लाइन में सुबह 8.48 बजे से लेकर सुबह 7.18 बजे के बीच 7 मिनट के अंतराल में ट्रेनें होंगी।