
कोलकाता : दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुंडली खंगालने के लिए दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची है| दिल्ली पुलिस की टीम में ब्रांच के एएसआई सुरेश कुमार, कृष्ण पाल और सुमित लामा शामिल हैं| वे मंगलवार शाम सबसे पहले महिषादल थाने गए| महिषादल के कंचनपुर में असलम का घर है| पुलिस अधिकारियों ने उसके परिवार से बात की|इसके साथ ही सुताहाटा थाना भी पहुंचे हैं|इसके बाद जांचकर्ता हल्दिया में शेख अंसार के ससुर के घर जा सकते हैं| पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के मामले में पड़ताल करने पहुंची है|
अंसार दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी है| उसकी दिल्ली में मोबाइल की दुकान है|वह कबाड़ के सामान का व्यापार भी करता है|अंसार समय-समय पर हल्दिया में अपने ससुर के घर जाता था|उसका हल्दिया में दो मंजिला मकान है और वह अपने इलाके में बहुत ही लोकप्रिय है|