
बारासात : बारासात अंचल के अशोकनगर थाना अंतर्गत टालीखोला इलाके में शुक्रवार की रात साढ़े 3 साल के बच्चे की कार की टक्कर से मौत हो गयी। उसका नाम मुस्तफा हक बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दीघरा निवासी उसके अभिभावक उसे मामा की शादी में अपने साथ ले आये थे। आरोप है कि शादी के काम में जब सभी व्यस्त थे, तभी वह बच्चा सड़क पर चला गया। इस दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया।