
कोलकाता : विधानसभा का सत्र गत दस जून से जारी है। सीएम अभी तक इस सत्र में नहीं शामिल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक आज सोमवार को सीएम पहली बार इस सत्र में शामिल हो सकती हैं। पहले चरण में प्रश्नोत्तर काल होगा। इसके बाद कैबिनेट की बैठक भी आज होगी। इसके बाद दूसरे चरण में बिल पेश किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक तृणमूल के विधायकों को सदन में रहने के लिए कहा गया है। इस दिन टेक्सेशन ट्रीब्युनल (अमेंडमेंट) बिल 2022 के पेश किया जायेगा। ऐसे में वोट के दौरान तृणमूल चाहती है कि अधिक से अधिक तृणमूल के विधायक मौजूद रहे।
निलंबन के बाद आज सदन में आयेंगे शुभेंदु
इधर,भाजपा भी पूरी तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी आज सदन की चर्चा में शामिल हो सकते है। वहीं सदन में शुभेंदु वक्तव्य भी रख सकते हैं। बता दें कि शुभेंदु सहित भाजपा के सात विधायक निलंबित थे। स्पीकर उनका निलंबन वापस ले लिया है। हालांकि निलंबन वापस लेने के बाद भी शुक्रवार काे शुभेंदु व्यस्त होने के कारण सदन चर्चा में शामिल नहीं हुए थे। भाजपा के विधायक मनोज टिग्गा ने बताया कि बिल के पेश के दौरान विपक्ष के नेता चर्चा में शामिल होंगे। भाजपा के सभी विधायकों को शामिल होने के लिए कहा गया है। इस दिन कई कार्यक्रमों की भी घोषणा होगी।