पुरूलिया : कौन बनेगा करोड़पति रियलिटी शो के नाम पर 250,000 रुपये की ठगी के आरोप में पुरुलिया साइबर क्राइम पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों को बुधवार को पुरुलिया जिला अदालत ले जाया गया। पुलिस ने बेलघरिया थाना क्षेत्र से दोनो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम कुमार (28) और सुमंत कुमार सिंह (24) हैं। इनमें से एक पटना और दूसरा झारखंड के धनबाद जिले में रहता है।
Visited 98 times, 1 visit(s) today