
कोलकाता : वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जिस भाजपा ने 18 सीटें जीतकर विधानसभा चुनाव में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उसी भाजपा को केवल 3 सीटें मिलने वाली हैं ? विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी अपने जिला पूर्व मिदनापुर में भाजपा खाता भी नहीं खोल पायेगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक अपने इलाके में 50 हजार वोटों से हारेंगे। यह किसी भाजपा विरोधी नेता की बात नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल ये ऑडियो क्लिप बांकुड़ा के विष्णुपुर के भाजपा सांसद सौमित्र खां के होने का दावा किया जा रहा है। सन्मार्ग इस वायरल ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच नहीं कर पाया है। वायरल ऑडियो क्लिप के एक ओर भाजपा सांसद सौमित्र खां तो दूसरी ओर भाजपा के ही किसी कार्यकर्ता के होने का दावा किया जा रहा है।