
बनगांव : बनगांव थानांतर्गत देवगढ़ माठपाड़ा निवासी रिम्पा राय (हालदार) का रविवार उसके मायके से रक्तरंजित अवस्था में शव बरामद किया गया। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में तनाव होने से वह ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी। इसदिन घर मे जब उसके माता-पिता नहीं थे तभी पड़ोसियों ने उसका फोन बजते हुए सुना। काफी देर तक फोन बजने की आवाज पाकर जब उन्होंने जाकर देखा तो रिम्पा फर्श पर पड़ी थी। उसके पूरे शरीर पर जख्मों के निशान थे। आनन-फ़ानन में उसे बनगांव अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। इस मामले में अब तक पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मृतका के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।