
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : काली विवाद के बीच कल यानी गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में काली पूजा करने का निर्णय भाजपा ने लिया था। हालांकि अंत में पार्टी ने अपना निर्णय बदल लिया है। इसके कारण का पता नहीं चल पाया है, हालांकि भाजपा सूत्रों ने बताया कि कल मुरलीधर सेन लेन स्थित भाजपा मुख्यालय में जो काली पूजा होने वाली थी, वह नहीं होगी। इस संबंध में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तनुजा चक्रवर्ती ने कहा कि कोलकाता में नहीं रहने के कारण वह इस बारे में नहीं जानतीं। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि काली पूजा कर भाजपा किसी विवाद में नहीं आना चाहती है जिस कारण ये निर्णय लिया गया।