मेट्रो यात्रियों के लिये बड़ी खबर, टाइमिंग में हुआ परिवर्तन

Fallback Image

दमदम व कवि सुभाष स्टेशन से रात 9.40 बजे छूटेगी अंतिम मेट्रो
मेट्रो सर्विसेज में 10 मिनट की हुई बढ़ोतरी, कल से होगी शुरुआत
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता :
सोमवार से नार्थ-साउथ मेट्रो रेलवे के सर्विसेज में 10 मिनट की बढ़ोतरी कर दी गयी है। अब दमदम व कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन से रात 9.40 बजे अंतिम मेट्रो छूटेगी। इसके साथ ही मेट्रो की 276 के बजाय 282 सर्विसेज यानी (141 अप एवं 141 डाउन) सर्विसेज छूटेंगी। शनिवार को 230 के बजाय 234 सर्विसेज होंगी जिनमें (117 अप एवं 117 डाउन) सर्विसेज होंगी। रविवार को 128 के बजाय 130 यानी (65 अप एवं 65 डाउन) सर्विसेज चलेंगी। हालांकि इस दौरान ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं।
पहली सर्विसेज : दमदम से कवि सुभाष तक सुबह 7 बजे के बजाये पहली ट्रेन 6.50 बजे छूटेगी। कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक सुबह 7 बजे के बजाये पहली ट्रेन 6.50 बजे छूटेगी। दमदम से दक्षिणेश्वर तक सुबह 7 के बजाये पहली ट्रेन 6.50 बजे छूटेगी। वहीं दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक में कोई बदलाव नहीं है। वहां पहली सर्विसेज सुबह 7 बजे ही छूटेगी।
अंतिम सर्विसेज : दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के बीच रात 9.18 के बजाये 9.28 बजे अंतिम ट्रेन छूटेगी। दमदम से कवि सुभाष के बीच 9.30 के बजाये ट्रेन 9.40 बजे छूटेगी। कवि सुभाष से दमदम के लिए भी अंतिम सर्विसेज 9.40 बजे की ही होगी। वहीं कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के बीच कोई बदवाल नहीं है और यहां से अंतिम मेट्रो रात 9.30 बजे की ही होगी।
रविवार की पहली सर्विसेज : मेट्रो की ओर से रविवार की पहली सर्विसेज में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। द​मदम व दक्षिणेश्वर से पहली मेट्रो की सर्विसेज सुबह 9 बजे से ही होगी। इनमें दमदम से दक्षिणेश्वर, कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर, दमदम से कवि सुभाष एवं दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष शामिल हैं।
अंतिम सर्विसेज : दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के बीच रात 9.18 के बजाये 9.28 बजे अंतिम ट्रेन छूटेगी। दमदम से कवि सुभाष के बीच 9.30 के बजाये ट्रेन 9.40 बजे छूटेगी। कवि सुभाष से दमदम के लिए भी अंतिम सर्विसेज 9.40 बजे की ही होगी। वहीं कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के बीच 9.30 के बजाय 9.27 बजे ही छूटेगी।

Visited 110 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

सिर्फ गर्दन का व्यायाम हमें इतने रोगों से रख सकता है दूर

कोलकाता : रीढ़ की हड्डी को कशेरूक दंड या मेरूदंड कहा जाता है। इससे समस्त कंकाल को सहारा मिलता है। रीढ़ की हड्डी या मेरूदंड आगे पढ़ें »

गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की करें पूजा, इन 3 बातों को रखें ध्यान

नई दिल्ली: गुरुवार के दिन का हिंदूओं में विशेष महत्व है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा होती आगे पढ़ें »

ऊपर