
कोलकाता: कोलकाता में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। कपड़ा सुखाने को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े भाई पर अपने छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना कोलकाता एयरपोर्ट के पास विद्यासागर पल्ली इलाके की है। मृतक की पहचान गोपाल मंडल के रूप में हुई है। वह नगरपालिका का अस्थाई कर्मचारी है। घटना 24 जनवरी की है। गोपाल मंडल की पत्नी का उनके बड़े भाई कृष्ण मंडल के बेटे ऋतिक, पत्नी पूर्णिमा और बेटी प्रिया से विवाद हो गया था। कथित तौर पर गोपाल मंडल की पत्नी को सड़क पर बुरी तरह पीटा गया। गोपाल ने इसका विरोध किया और झगड़ा शुरू हुआ, तो यह हादसा घट गया। पुलिस ने चार लोगों इस मामले में गिरफ्तार की है।