
शुभेंदु की गाड़ी पर हमला, मीडिया की गाड़ी को लगी ईंट
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नंदीग्राम में मतदान के दौरान नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी पर ईंट मारी गई। हालांकि ईंट मीडियाकर्मियों की गाड़ी को लगी। छिटपुट वारदातों के बीच सुबह 7 बजे से ही नंदीग्राम के विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। शुभेंदु अधिकारी सुबह से ही इलाके में घूम रहे हैं, जबकि ममता बनर्जी अभी भी नंदीग्राम स्थित आवास में ही हैं।
हमले के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “मेरे गाड़ी पर कुछ नहीं किया। मीडिया की गाड़ी पर हमला किया गया है। यह बेगम ममता का राज है। पाकिस्तान की जीत के बाद जो लोग पटाखे फोड़ते हैं, वही ये लोग हैं। इनके खिलाफ वारंट जारी है। बंगाल में बेगम का कैसे जंगलराज चल रहा है। यह साफ है। उन्होंने कहा कि रानीचक और सातंगा बाड़ी में गड़बड़ी कर सकती है। इस कारण वह आए हैं। सेंट्रल फोर्स है। इस कारण कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इन लोगों ने जय बांग्ला का नारा लगाया है। बांग्लादेश का स्लोगन दिया है। इन लोगों के खिलाफ वारंट है। ये ममता बेगम के राज में खुले घूम रहे है। आज 30 में एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे, जो जय श्रीराम बोलते हैं।