सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की रहस्यमय मौत के बाद से बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने दावा किया है कि अर्जुन पार्टी में सक्रिय कर्मी था। वहीं तृणमूल विधायक अतिन घोष ने दावा किया है कि अर्जुन ने नगर निगम के चुनाव में तृणमूल के लिए काम किया था। अतिन ने कहा कि भाजपा के दावे गलत हैं। डिप्टी मेयर अतिन ने कहा कि कोलकाता नगर निगम के चुनाव में सुमन सिंह के लिए अर्जुन ने प्रचार भी किया था। मैं उसके पिता को भी पहचानता हूँ, वे कांग्रेस करते थे। उन्होंने आत्महत्या की थी। वहीं सुमन सिंह ने दावा किया कि अर्जुन चौरसिया ने सौ प्रतिशत हमारे लिए काम किया था। मैं जिस क्लब की प्रेसिडेंट हूं उसी क्लब का वह सक्रिय सदस्य रहा है। सक्रिय राजनीति वह नहीं करता था लेकिन मेरे प्रचार में काफी मेहनत उसने की थी। भाजपा द्वारा यह दावा करने पर कि अर्जुन भाजपा का कर्मी था, इसके जवाब में अतिन व सुमन ने कहा कि अगर ऐसा है तो भाजपा दस्तावेज दिखाये कि अर्जुन भाजपा का सदस्य था।
अर्जुन ने तृणमूल के लिए काम किया था – अतिन
Visited 96 times, 1 visit(s) today