
कोलकाता: अनुब्रत मंडल आखिरकार पहुंचे निजाम पैलेस।तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिले के दबंग जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल सुबह साढ़े नौ बजे निजाम के महल पहुंचे। उन्हे साढ़े दस बजे पहुंचना था। वह समय से पहले पहुंच गये। वह निजाम पैलेस की सीढ़ियां चढ़ते हुए भी मददगारों का हाथ पकड़े नजर आये। अब देखना है उनसे कितनी देर तक औरCBI क्या पूछताछ करती है।