
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर नड्डा फड्डा, चड्डा कहकर सीएम पहले ही कटाक्ष कर चुकी हैं। गुरुवार को पैलान की सभा से उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह काे नादूस, नुदुस, फानूस, फानूस, फाटूस फुटुह चेहरा कहकर निशाना साधा। सीएम ने सभा से अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहते हैं बंगाल दखल करेंगे, मैं कहती हूं पहले दिल्ली संभाले। वे कहते हैं कि सिर्फ उनके नेताओं पर हमले होते हैं जैसे वे कितने महत्वपूर्ण है। किसानों को संभालने की क्षमता नहीं और ममता दीदी काे चले हैं संभालने। ममता दीदी छोटे समय से राजनीति करती आयी हैं। मेरी तरह राजनीति करने के लिए आपलोगों को हजार बार जन्म लेना होगा। इस चेहरे पर नहीं होगा। उन्होंने अमित शाह का नाम लिये बिना कहा कि इतना सुंदर सुंदर चेहरा है। फाटूस – फूटूस चेहरा है। हमारी तरह आकर लड़ाई करे और फिर भी घर जाकर बर्तन माजना, घर साफ करना, डंडे से लड़ाई करना। याद रखिये बंदूक गोली बंदुक से लड़ाई करके जिंदा हूं।