हुगलीः सुबह से ही घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। परिवारवाले खुश हैं कि अफसाना का निकाह होने जा रहा है। दुल्हे का घर पांडुआ में है। काजी साहब का घर बस थोड़ी सी दूरी पर है। घटना मगरा थाना अंतर्गत मधुपुर इलाके की है। सुबह से सब ठीक चल रहा था, लेकिन मगरा बीडीओ कार्यालय के प्रतिनिधि और मगरा थाना पुलिस ने शादी रुकवा दी। अधिकारियों ने अफसाना खातून के पिता राजव अली को इस बात से अवगत कराया कि अफसाना अभी नाबालिग है। उसका जन्म 29 अप्रैल 2005 का है। इसलिए यह शादी गैरकानूनी है। अफसाना के पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं। अफसाना दूसरी संतान है। वह सैयद निशा गर्ल्स हाई स्कूल की बारहवीं की छात्रा है। अफसाना के पिता का कहना है कि यह शादी रिश्तेदारी में हो रही है और शादी के बाद बेटी यहीं पढ़ाई पूरी करेगी। अफसाना के दादा बीमार हैं, इसलिए शादी की जा रही है। पिता ने गलती स्वीकार की और कहा कि बेटी उनके साथ रहेगी और पढ़ाई करेगी, फिलहाल वे निकाह नहीं करवाएंगे।
मगरा में प्रशासन ने नाबालिग की शादी रुकवाई
Visited 165 times, 1 visit(s) today