
कोलकाताः इको पार्क थाना अंतर्गत झील बागान इलाके में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां टैक्स कंसलटेंट राजीव कुमार सिंह के सर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई। फूल बागान थाना इलाके में रहने वाले राजीव कुमार सिंह कई आपराधिक घटनाओं में लिप्त था और इसी कारण उसके नाम अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। पुलिस को चकमा देने के लिए कुछ दिनों से वह अपने मित्र राजेश झा के घर पर रह रहा था। राजेश न्यूटाउन झीलबागान इलाके में रहता था। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे कुछ अज्ञात लोग झीलबागान इलाके में आए और उन्होंने राजीव पर हमला कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।