कोलकाता : कोलकाता को लंदन बनाने के तहत ट्राम लाइब्रेरी का उद्घाटन गुरुवार की शाम को किया गया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पॉयनियर सपनों को साकार करने के लिए देेश में पहली बार यह सेवा शुरू की गयी। इस तरह की ट्राम सेवा पहले से लंदन में जारी है। उक्त बातें वेस्ट बंगाल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के डिप्टी चीफ मैकेनिकल इंजीनियर समिरण दे ने बंगाल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के एमडी राजनवीर सिंह कपूर के विधिवित रूप से ट्राम लाइब्रेरी के उद्घाटन करने के बाद कहीं।
रोजाना धर्मतल्ला से श्यामबाजार तक मिलेगी यह ट्राम सेवा
डिप्टी चीफ ने कहा कि लंदन शहर की तर्ज पर चलायमान एसी वाईफाई से युक्त ट्राम लाइब्रेरी सेवा शुरू की गई। यह ट्राम सेवा रोजाना धर्मतल्ला से श्यामबाजार तक आवाजाही करेगी। यह ट्राम कॉलेज स्ट्रीट के 30 शिक्षण संस्थानों को कवर करते हुए गुजरेगी। ट्राम लाइब्रेरी में किताबें और पत्रिकाएं होंगी, जिनमें आईएएस, डब्ल्यूबीसीएस, जीआरई या जीमैट के लिए भी पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी। यह करीब साढ़े चार किलाे मीटर की दूरी तय करते हुए काॅलेज स्ट्रीट से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों से लेकर आम लोग सफर के दौरान अपनी मनपसंद के पुस्तकें पढ़ पाएंगे। ट्राम का किराया 20 रुपए निर्धारित किया गया है। इसमें 32 सीटें हैं।