
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो ने एक बार फिर यात्रियों की भीड़ और उन्हें हो रही परेशानी को देखते हुए निर्णय लिया है कि शनिवार व रविवार को किसी को भी मेट्रो के सफर में ई-पास की जरूरत नहीं होगी। इस बारे में जीएम मनोज जोशी ने कहा कि यह परिसेवा आगामी 19 दिसम्बर से शुरू होगी। वहीं अभी तक टोकन परिसेवा को नहीं चालू किया गया है।
इसके साथ ही मेट्रो की ओर से आगामी 20 दिसम्बर यानी रविवार को 68 सर्विसेज के बजाय 102 सर्विसेज कर दिया गया है। इस दौरान मेट्रो की ट्रेनों के बीच 20 मिनट के बजाय 15 मिनट का अंतराल होगा। दमदम व कवि सुभाष से मेट्रो की पहली सर्विस 10 बजे के बजाय 9 बजे से होगी। वहीं नोआपाड़ा से 10.13 बजे के बजाय 09.09 बजे मेट्रो छूटेगी। वहीं रात में यह कवि सुभाष व दमदम से रात 9 बजे के बजाये 9.30 बजे छूटेगी। नोआपाड़ा से 8.53 बजे के बजाय 9.25 बजे छूटेगी, अर्थात अंतिम मेट्रो रात 10 बजे के बजाये रात 10.30 बजे तक चलेगी।