Sunset Sign : सूर्यास्त के बाद मिले ये संकेत होते हैं शुभ, घर पर होता है …

कोलकाता :  देवी लक्ष्मी की कृपा जिस घर पर रहती है वहां धन-धान्य और सुख-समृद्धि की कोई नहीं रहती। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि, उसके घर पर मां लक्ष्मी का वास हो। इसके लिए लोग पूजा-पाठ और व्रत भी करते हैं। देवी लक्ष्मी का स्वभाव चंचल होता है। इसलिए वह अधिक देर तक एक जगह नहीं ठहरती हैं। यही कारण है कि जीवन में अच्छे-बुरे समय का आना जाना लगा रहता है। बीते हुए समय के बारे में बेशक बताया जा सकता है कि, लेकिन आपका आने वाला समय कैसा होगा इसके बारे में कोई नहीं जानता। लेकिन देवी लक्ष्मी अपने आगमन से पहले कुछ शुभ संकेत देती हैं। अगर आपको सूर्यास्त के बाद घर पर ये संकेत मिले तो समझ जाएं कि आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है और आपको उनकी कृपा प्राप्त होने वाली है। आइये जानते हैं, इन शुभ संकेतों के बारे में।

छिपकली दिखना: कहा जाता है कि अगर सूर्यास्त के बाद आपको एक साथ तीन छिपकलियां दिखाई दे तो यह बहुत भी शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके घर पर मां लक्ष्मी पधारने वाली हैं और आपको जल्द ही तमाम परेशानियों से अब मुक्ति मिलने वाली है।
चिड़िया का घोंसला: आपके घर चिड़िया ने आकर अपना घोंसला बनाया है तो यह भी शुभ संकेत होता है। इस संकेत का अर्थ है कि मां लक्ष्मी की कृपा से आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है और आपको कहीं से आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
काली चींटियां: चींटियों से जुड़े कई शुभ-अशुभ संकेत होते हैं। अगर घर पर काली चींटियों का झुंड दिखे तो यह भी बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इन चींटियों को आप शक्कर या आटा जरूर खिलाएं। काली चींटियों का झुंड भी मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है।
सपने में इन चीजों को देखना: अगर आप सपने में झाड़ू, छिपकली, सांप, उल्लू, शंख, गुलाब फूल, बांसुरी और घड़ा आदि जैसी चीजों को देखते हैं तो इन सपनों को स्वप्न शास्त्र में बहुत ही शुभ बताया गया है। सपने में इन चीजों को देखना धन प्राप्ति का संकेत होता है।

 

 

Visited 91 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

रणदीप सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर EC ने लगाया 48 घंटे का बैन !

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला आगे पढ़ें »

बारानगर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा…दादा, पिता और पोते की हुई थी निर्मम हत्या

बारानगर: बारानगर पालिका के 1 नंबर वार्ड 5 नंबर निरंजन सेन नगर निवासी शंकर हाल्दार, उसके बेटे अभिजीत हाल्दार व पोते बर्ण हाल्दार का रविवार आगे पढ़ें »

ऊपर