
100 पेड़ों की तालिका की जा रही तैयार
कोलकाता : सुपर साइक्लोन की वजह से कोलकाता व आसपास के इलाकों में उजड़ चुके पुराने पेड़ों का ट्रांसप्लांट करने की योजना बना रहा है केएमडीए और कोलकाता नगर निगम। जानकारी के अनुसार अम्फान की वजह से कोलकाता में करीब 14000 पेड़ गिरे है। इन पेड़ों में से जो पेड़ करीब 50 साल पुराने हैं। उन्हीं पेड़ों का ट्रांसप्लांट करने की योजना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इतने पुराने पेड़ों को यूं ही फेंक देना समझदारी न होगी क्योंकि नए पेड़ इतनी जल्दी बड़े नहीं हो पाएंगे। केएमडीए की तरफ से बताया गया है कि रविंद्र सरोवर में करीब 200 से अधिक पेड़ गिरे हैं इसी तरह सुभाष सरोवर में भी 50 से अधिक पेड़ पूरी तरह उजड़ गए हैं। इन पेड़ों में से करीब 100 पेड़ों को चुना गया है जिनका ट्रांसप्लांट किया जा सकता है। अब इन पेड़ों का ट्रांसप्लांट कब और कैसे करना है इसकी तैयारी केएमडीए और निगम की तरफ से की जा रही है।