भाई दूज आज या कल; जानें शुभ मुहूरत और विधि

कोलकाता: दीपावली पर्व के दूसरे दिन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाने वाला भाईदूज महापर्व मनाया जाता है। भाईदूज हर साल कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई की लंबी उम्र के लिए मनाया जाने वाले इस पावन पर्व को कब और किस मुहूर्त में मनाया जाए और क्या हैं इससे जुड़े जरूरी नियम, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख।

टीका करने का शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली के समयानुसार कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया 26 अक्टूबर 2022, गुरुवार को दोपहर 02:42 बजे से प्रारंभ होकर 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12:45 बजे तक रहेगी। जाने-माने ज्योतिषविद् और धर्म-कर्म के मर्मज्ञ पं. राम गणेश मिश्र के अनुसार सनातन परंपरा में किसी भी पर्व को मनाने के लिए हमेशा उदया तिथि को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में इस साल 27 अक्टूबर 2022 को मनाना ही सबसे उत्तम रहेगा, लेकिन यदि आपके यहां भाईयों को टीका रात्रि में किया जाता है तो आप आज ही द्वितीया तिथि लगने के बाद मना सकती हैं।

क्या है 26 अक्टूबर 2022 को टीका का शुभ मुहूर्त
दोपहर 01:12 से 03:27 बजे तक
क्या है 27 अक्टूबर 2022 को टीका का शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त में प्रात:काल 11:42 से दोपहर 12:27 बजे तक
सर्वार्थ सिद्ध योग में दोपहर 12:11 से 12:45 बजे तक
शेयर करें

मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के दूसरे स्टोर का किया उद्घाटन

कोलकाता : देश का सबसे बड़ा सीवीडी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड लाइमलाइट डायमंड्स ने केवल 15 महीने के समय में कोलकाता में अपने दूसरे स्टोर की आगे पढ़ें »

रामनवमी पर अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 5 करोड़ !

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो हेडलाइन्स में आ गए। उन्होंने रामनवमी के मौके पर आगे पढ़ें »

ऊपर