कोहिमा : केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने नगालैंड स्थिति खेलों इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) सहित कुल आठ केन्द्रों का मंगलवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया। नगालैंड के अलावा केआईएससीई के ये केन्द्र कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा और तेलंगाना में हैं। इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार भारत में खेल संस्कृति विकसित करना चाहती है। खेलो इंडिया एक ऐसा ‘ब्रांड’ है, जिसका हिस्सा हर कोई बनना चाहता है। ‘खेलो इंडिया खेल’ देश का सबसे लोकप्रिय खेल कार्यक्रम बन गया है। भारत में खेलों को जीवन और संस्कृति का जरिया बनना चाहिए। भारत सरकार ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर युवा लड़कों और लड़कियों के लिए बुनियादी सुविधाएं बनाने में सहयोग किया है। भारत में खेलों में बहुत प्रतिभायें है, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण नहीं वे आगे नहीं बढ़ पाते हैं। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में मौजूदा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में केआईएससीई शुरू कर रही है। मंत्रालय बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। इसका मकसद भारत को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग और प्रशिक्षण के साथ खेलों में वैश्विक महाशक्ति बनाना है।
भारत में खेल संस्कृति विकसित करना हमारा लक्ष्य : रीजीजू
Visited 42 times, 1 visit(s) today