पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी पर विवाद : क्रिकेटर की कार में तोड़फोड़

नई दिल्लीः इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। वहीं, उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बैसबॉल से हमला किया। वीडियो मुंबई का है।

लड़की ने शॉ पर आरोप लगाए
वायरल वीडियो में लड़की, उसका साथी, पृथ्वी शॉ और कुछ पुलिसवाले नजर आ रहे हैं। शॉ किसी से फोन पर बात करते दिख रहे हैं। लड़की और उसके साथी का कहना है कि वह भी पार्टी करने ही गए थे, लेकिन शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। लड़के ने कहा कि वह शॉ के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी शॉ ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और उसे धक्का दे दिया।

पृथ्वी ने इस पर क्या कहा?
वीडियो को लेकर पृथ्वी शॉ ने अब तक कुछ नहीं कहा है। पुलिस का भी इस मामले में कोई बयान नहीं आया है, लेकिन शॉ की कार में तोड़फोड़ करने वाले 8 लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो…

 

Visited 257 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा पर हमला, पत्थरबाजी और बमबाजी से बिगड़े हालात

मुर्शिदाबाद: बंगाल में रामनवमी पर रामभक्तों द्वारा निकाली गई शांतिपूर्ण शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। बुधवार(18 अप्रैल) की शाम मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में आगे पढ़ें »

सिर्फ गर्दन का व्यायाम हमें इतने रोगों से रख सकता है दूर

कोलकाता : रीढ़ की हड्डी को कशेरूक दंड या मेरूदंड कहा जाता है। इससे समस्त कंकाल को सहारा मिलता है। रीढ़ की हड्डी या मेरूदंड आगे पढ़ें »

ऊपर