घर पहुंचकर मां को सरप्राइज गिफ्ट देने वाले थे ऋषभ पंत और हो गया एक्सीडेंट

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत शुक्रवार की सुबह कार हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। फिलहाल वो देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी कार रुड़की के करीब सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और इसके बाद जलकर राख हो गई। हादसे के बाद जिस डॉक्टर के पास पंत को ले जाया गया, उन्होंने पंत से बातचीत की और बताया कि वो अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे। दरअसल, पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे, तभी झपकी लगी और उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर सुशील नागर ने उनका प्राइमरी ट्रीटमेंट किया। इसके बाद उन्हें देहरदून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्या बोले डॉक्टर?
डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि पंत को सिर और घुटने में चोट लगी है। हालांकि, जांच के बाद ही चोट की गंभीरता का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि जब पंत उनके यहां पहुंचे तो वो होश में थे, इस दौरान डॉक्टर सुशील नागर की पंत से बातचीत भी हुई। नागर ने बताया कि पंत रुड़की स्थित अपने घर पहुंचकर अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे। इसलिए वो खुद कार ड्राइव करके दिल्ली से रुड़की जा रहे थे।
डॉक्टर ने कहा- मैंने नहीं लगाए टांके
नागर ने बताया,‘पंत के सिर में चोट है, लेकिन मैंने उन्हें टांके नहीं लगाए। मैंने उनकी हालत को देख तुरंत उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाने को कहा। पंत के एक्स रे में पता चला है कि उनकी कोई हड्डी नहीं टूटी है। उनके घुटने में चोट है, लेकिन ये कितनी गंभीर है… इसका पता MRI टेस्ट से पता चलेगा।’
 

Visited 144 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

रणदीप सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर EC ने लगाया 48 घंटे का बैन !

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला आगे पढ़ें »

बारानगर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा…दादा, पिता और पोते की हुई थी निर्मम हत्या

बारानगर: बारानगर पालिका के 1 नंबर वार्ड 5 नंबर निरंजन सेन नगर निवासी शंकर हाल्दार, उसके बेटे अभिजीत हाल्दार व पोते बर्ण हाल्दार का रविवार आगे पढ़ें »

ऊपर