OMG…!! ताे इस वजह से धोनी ने छोड़ दी कप्तानी

नई दिल्ली: रवींद्र जडेजा सीएसके के नए कप्तान बन गए है। महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी अचानक छोड़ दी है। ये सभी के लिए हैरान करने वाला फैसला था, कि आखिरकार धोनी ने आईपीएल 2022 से ठीक पहले ही कप्तानी क्यों छोड़ दी है। अब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने इसे लेकर वजह बताई है। सूत्रों के मुताबिक सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कप्तानी छोड़ने के बारे में महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से सोच रहे थे। उन्हें लगा कि यही सही समय है रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपने का। जडेजा अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। उनके लिए सीएसके की कप्तानी करने का यही सही वक्त है। काशी विश्वनाथ ने आगे कहा कि जब टीम प्रैक्टिस के लिए जा रही थी। तब उन्होंने कप्तानी को छोड़ने के बारे में बताया था

2021 में भी हुई थी कप्तानी छोड़ने की चर्चा 

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने आगे कहा कि धोनी ने उन्हें निजी रूप से नहीं बताया है। हालांकि कई लोगों के लिए ये हैरान करने वाला फैसला हो सकता है।’ जडेजा के नाम पर पहले भी चर्चा हो चुकी है। पिछले साल भी इस पर प्रस्ताव आया था। हमें पता था कि वह धोनी के सर्वश्रेष्ठ उत्तराधिकारी होंगे।’ महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की शुरुआत से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर सीएसके को कई मैच जिताए। अब सीएसके टीम की कमान रवींद्र जडेजा के हाथों में है। काशी विश्वनाथ ने कहा कि फ्रेंचाइजी को कप्तान के रूप में जडेजा पर बहुत ही ज्यादा भरोसा है। उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी का मार्गदर्शन हमेशा रहेगाद्घ। कुल मिलाकर यह उनके लिए सीखने का अच्छा मौका होगा।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

देश में दिखने लगा मंदी का असर, केंद्र सरकार ने …

नई दिल्ली: देश पर मंदी का असर देखा जाने लगा है। एक तरफ सरकार ने डीए हाइक कर सरकार कर्मचारियों को राहत दिया है तो आगे पढ़ें »

सरकारी बस और तेल टैंकर में जोरदार टक्कर, 27 से अधिक घायल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के दीघा से आज सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक सरकारी बस और तेल के आगे पढ़ें »

ऊपर