भाजपा में शामिल हुए ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह

Sandeep Singh and wrestler Yogeshwar Dutt join BJP

नई दिल्ली : विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में खेल के मैदान के सूरमाओं को भी उतारने की तैयारी कर ली है। गुरुवार को अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान संदीप सिंह भाजपा में शामिल हुए। उनको हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर हरियाणा के शिरोमणी अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। इनसे पहले महिला पहलवान बबीता फौगाट और पैराओलंपियन दीपा मलिक भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

भाजपा ने देश को नई दिशा दी है
सूत्रों के अनुसार संदीप सिंह को पिहोवा (कुरुक्षेत्र) से और योगेश्वर दत्त को बरोदा (सोनीपत) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। योगेश्वर खेल कोटे से हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर हैं मगर उन्होंने बुधवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इस मौेके पर दोनों खिलाड़ि‍यों ने कहा कि भाजपा ने देश को नई दिशा दी है। वे भाजपा की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हो रहे हैं।

दोनो खिलाड़ी पीएम से प्रभावित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित योग्श्वर पुलिस में रहकर देश की सेवा कर रहे थे और उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने कहा कि वो राजनीति में आकर देश के लिए अच्छे काम करना चाहते है। हॉकी खिलाड़ी संदीप भी भाजपा को फॉलो करते आ रहे हैं और वो पीएम मोदी के साथ साथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की ईमानदारी से और काम से काफी प्रभावित हैं। उनका भी मानना है कि खेल के बाद राजनीति में आकर देश की सेवा करना उनका मकसद है।

इनके नाम है कई सारे पदक
योगेश्वर के नाम एशियन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और कॉमनवेल्थ चैम्पियशिप में 3 स्वर्ण के साथ दो रजत पदक हैं। योगेश्वर ने लंदन (2012) ओलिंपिक में 60 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल रेसलिंग में कांस्य पदक जीता था। वे 2014 इंचियोन एशियन गेम्स, 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीते थे। संदीप ने 2004 में भारतीय हॉकी टीम में डेब्यू किया था। वे 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे। उनके रहते भारत 2007 (बेल्जियम) चैम्पियंस चैलेंज में कांस्य पदक जीता था। संदीप की कप्तानी में भारतीय टीम 2009 (मलेशिया) सुलतान अजलान शाह कप में स्वर्ण पदक जीती थी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

गुजरात: समुद्र तट से 80 किलो कोकीन बरामद, करोड़ों में है कीमत

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले में कोकीन की बड़ी खेप बरामद हुई है।जिले के पूर्वी हिस्से में पुलिस ने ड्रग्स बरामदगी की है। जानकारी के आगे पढ़ें »

ऊपर