चेन्नई : आईपीएल-14 का पांचवा मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 10 रन से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की। मुंबई इंडियन्स के लिए राहुल चाहर ने 4 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिये। केकेआर के लिए नीतिश राणा ने अर्धशतक जड़ा। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सूर्य कुमार यादव के अर्धशतक की बदौलत 152 रन बनाये। वहीं, 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने 47 बॉल पर सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 24 बॉल पर 33 रन बनाये। मुंबई टीम हमेशा ही कोलकाता पर भारी रही है। उसने अब तक केकेआर के खिलाफ 28 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 22 जीते और 6 हारे हैं। पिछले 13 मैच में कोलकाता के खिलाफ मुंबई की यह 12वीं जीत है।
अच्छी शुरुआत को नहीं भुना सका कोलकाता
मुंबई के खिलाफ एक बार फिर नीतिश राणा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवर में संभलकर बल्लेबाजी की और 45 रन बनाये। 24 गेंद पर 33 रन की पारी खेलने वाले गिल को राहुल चाहर ने पोलार्ड के हाथों कैच करवाया। इसके बाद उन्होंने 5 रन पर बल्लेबाजी कर रहे राहुल त्रिपाठी को विकेट के पीछे कैच करवाया। राणा ने लगातार दूसरे मैच में शानदार अर्धशतक बनाया। 40 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके ठीक बाद कोलकाता के कप्तान बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में राहुल चाहर की गेंद पर मार्कोस को अपना कैच दे बैठे। राणा 47 गेंद पर 57 रन की पारी खेलकर विकेट के पीछे आउट हुए। इसके बाद शाकिब अल हसन को क्रुणाल पांड्या ने 9 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करवाया।
सूर्यकुमार का शानदार अर्धशतक
कोलकाता के खिलाफ बदले हुए ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरी मुंबई की टीम। रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत करने उतरे। वरुण चक्रवर्ती ने 2 रन के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी के हाथों डिकॉक को कैच करवा टीम को पहला झटका दिया। टॉप फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने आते ही मोर्चा संभाल लिया और दनदना शॉट लगाते हुए महज 33 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान 6 चौके जमाए जबकि 2 छक्का भी लगाया। 56 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर वह शुभमन गिल को कैच दे बैठे। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 32 बॉल पर 43 रन बनाये। हार्दिक और क्रुणाल ने 15-15 रन बनाये। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने 5 और पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, शाकिब अल हसन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला।
रसेल ने रचा इतिहास
मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास में 5 विकेट लेने वाले रसेल दूसरे गेंदबाज बने। इस मैच में महज 2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ऐसा करने के साथ ही वह इस टीम के खिलाफ सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। रसेल ने हमवतन कीरोन पोलार्ड के अलावा क्रुणाल पंड्या, मार्को जेंसन, राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह को आउट किया। इससे पहले इसी सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हर्षल पटेल ने 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किया था। 6 रन देकर 4 विकेट लेने का कमाल रोहित शर्मा ने मुंबई के खिलाफ किया था तब वह टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं सैमुअल बद्री ने 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किया था।