ब्यूनस आयर्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि ओलम्पिक चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ मिली सफलता से टीम का मनोबल बढ़ा है लेकिन टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने के लिये अभी कई कमजोरियों से पार पाना होगा। 8 बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। मनप्रीत ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को उसके मैदान पर हराने से आत्मविश्वास बढ़ा है लेकिन हमें इसे बहुत ज्यादा तूल नहीं देना चाहिये। हमें अपनी कमजोरियों पर मेहनत करते रहना होगी। जब तक हम टोक्यो में पदक नहीं जीत लेते, हमारा काम पूरा नहीं होगा। बुधवार को खत्म हुए अर्जेंटीना दौरे पर भारत ने दो चरण के प्रो लीग मुकाबले में मेजबान को हराया। इसके अलावा 4 अभ्यास मैचों में से दो जीते, एक ड्रॉ खेला और एक गंवाया।
ओलम्पिक में पदक जीतने को कमजोरियों से पार पाना जरूरी : मनप्रीत
Visited 48 times, 1 visit(s) today