नई दिल्ली: ब्राजिल के फुटबॉल स्टार प्लेयर पेले का 82 वर्ष की उम्र में 30 दिसंबर को निधन हो गया। उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। पेले को दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में गिना जाता है। वे पिछले कुछ समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेले को कोलन कैंसर था।
पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर निधन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, वह आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।’ बता दें कि पेले को 2021 में ट्यूमर का पता चला था और तब से वह कीमोथेरेपी ले रहे थे।